टॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

सदर तहसीलदार के बिगड़े बोल कहा मुझपर चार छः मुकदमे चल रहे हैं एक और सही 

मैं मुकदमा विचाराधीन दौराने ही कराता हूं कब्जा या तो जमीन स्वेच्छा से दे दो नहीं तो जबरन करा दूंगा कब्जा 

बदायूं ।सदर तहसीलदार का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पीड़ित के सामने तहसीलदार के बिगड़े बोल नजर आ रहे हैं । पूरा मामला सदर तहसील की ग्राम पंचायत यूसुफ नगर है जहां के निवासी उदयवीर पुत्र गोधेराम का जयप्रकाश नाम के व्यक्ति से जमीन विवाद संबंधित मुकदमा सदर तहसीलदार न्यायिक और अपर आयुक्त बरेली के यहां विचाराधीन हैं उसके बाबजूद भी तहसीलदार विपक्षी पार्टी को कब्जा दिलाने की बात कहते नजर हैं। वायरल वीडियो में तहसीलदार सदर दीपक कुमार अपने आफिस में वादी उदयवीर के लड़के तेजेन्द्र सागर को धमकाते नजर आ रहे हैं कि कब्जा देना है तो स्वेच्छा से दे दो नहीं तो जबरन कब्जा करा दूंगा इसके बाद तुम कुछ भी करना मुझपर चार छः मुकदमे चल रहे हैं एक और सही । तहसीलदार बार बार पीड़ित के लड़के को धमकाते हुए विपक्षी पार्टी को जबरन कब्जा कराने की बात कहते नजर आ रहे । वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है जहां हल्का लेखपाल प्राची यादव द्वारा वादी के पुत्र तेजेन्द्र सागर को सदर तहसीलदार के आफिस में बुलाया गया था ।। वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है ।।

पीड़ित ने जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर कार्यवाही की मांग की है ।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!