लोकल न्यूज़हेल्थ

अवैध अस्पताल सील डॉक्टर की शिकायत पर कार्रवाई, मरीज सरकारी अस्पताल में शिफ्ट

बदायूं। बिना पंजीकरण ब्लूमिंगडेल स्कूल के पास एक हॉस्पिटल संचालित हो रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को हॉस्पिटल को सील कर दिया। यह हॉस्पिटल बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा था। कार्रवाई के बाद हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को सरकारी अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया है। सायरा हॉस्पिटल संचालक मोहम्मद जीशान ने डॉ अंकित पुरोहित के फर्जी पेपर लगाकर आवेदन किया था।डॉ अंकित पुरोहित ने सीएमओ को लिखित शिकायत दी थी। जिस पर मुख्य चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में संयुक्त टीम डॉ पवन कुमार जायसी उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ मोहम्मद असलम प्रभारी सीएचसी जगत को नियुक्त किया गया था। उन्होंने छापा मारकर हॉस्पिटल को सील कर दिया। वहां कोई डॉक्टर व पैरामेडिकल मौजूद नहीं मिला। इस कार्रवाई से बिना पंजीकरण चल रहे अन्य अवैध अस्पताल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
सायरा हॉस्पिटल के नाम से अस्पताल काफी दिन से संचालित हो रहा था। इस अस्पताल में पहले डॉक्टर अंकित पुरोहित ओपीडी करते थे और उन्हीं की डिग्री पर अस्पताल संचालित हो रहा था। कुछ दिन पूर्व डॉक्टर अंकित पुरोहित ने सीएमओ कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी उन्होंने बताया कि उनके प्रमाण पत्रों पर अस्पताल चल रहा है जबकि उन्होंने लिखापढ़ी में अपने प्रमाण पत्र हटा लिए हैं शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पर छापा मार कर जांच की तो अस्पताल का कोई वैध पंजीकरण नहीं था। केवल पंजीकरण के लिए आवेदन किया गया था उसके बाद भी हॉस्पिटल संचालित करने की कोई अनुमति नहीं मिली थी। इसके बाद भी हॉस्पिटल में मरीज को भर्ती करके इलाज किया जा रहा था। नोडल अधिकारी निजी अस्पताल डॉ पवन जायसी ने बताया बिना वैध दस्तावेजों से हॉस्पिटल का संचालन हो रहा था इस करण उसे सील कर दिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!