नौ महीने में चोरी की बाइक नहीं ढूंढ पाई सदर कोतवाली पुलिस दिसंबर में चोरी हुई मोटरसाइकिल अब बाइक स्वामी के मोबाइल पर आया चालान का मैसेज अलीगढ़ में बाइक का हुआ चालान
अब सदर कोतवाली पुलिस बोली मामले को मत करना हाईलाइट अब अलीगढ़ में ही जाकर ढूंढो अपनी बाइक

बदायूं। कुंवर गांव। क्षेत्र के गांव इमलिया निवासी श्रवण कुमार की होंडा ड्रीम मोटरसाइकिल बदायूं कचहरी परिसर से चोरी हो गई थी ।वह 6 दिसंबर 2024 को आवश्यक कार्य से बदायूं गए थे जहां उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल जिला अस्पताल रोड चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आवास के पास कचहरी परिसर में खड़ी कर दी थी ।शाम चार बजे जब वह कचहरी परिसर पहुंचे तो मोटरसाइकिल गायब थी ।जिसके बाद बाइक स्वामी श्रवण कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी जहां पुलिस घटना के चार दिन बाद 11 दिसंबर के मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।तभी से पीड़ित मोटरसाइकिल बरामद करने के लिए लगातार कोतवाली के चक्कर लगा रहा था । लेकिन पुलिस नौ महीने बीतने के बाद भी मोटरसाइकिल नहीं ढूंढ पाई ।अब 10 सितंबर को श्रवण कुमार के मोबाइल पर मेसेज पहुंचा कि उनकी बाइक का अलीगढ़ में चालान हुआ है।चालान अलीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट पर किया है पुलिस ने बाइक का फोटो भी अपलोड किया है बाइक पर दो युवक बैठे नजर आ रहे हैं । अब पीड़ित शनिवार को पुनः कोतवाली तहरीर लेकर पहुंचा तो पुलिस ने तहरीर लेने से मना कर दिया । और कहा मामले को हाईलाइट मत करना जो मदद चाहिए हम कर सकते हैं आप मोटरसाइकिल वहीं जाकर ढूंढो ।



