जौनपुर

रक्तदान कर मानव जीवन को बचाने का कार्य कर रही है।मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट

जौनपुर आज भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के संस्था कोषाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा निवासी खमपुर की भयो की डिलीवरी के उपरांत बुआ हास्पिटल शहर जौनपुर में भर्ती कराया गया था। जहां खून की कमी को देखते हुए डॉ ने A पाज़िटिव ब्लड की आवश्यकता पड़ने पर मां धर्मा देवीए फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने तत्काल आई एम ए ब्लड बैंक से सम्पर्क कर ट्रस्ट द्वारा तत्काल ब्लड उपलब्ध कराया गया। भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के संस्था कोषाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा व संस्था संरक्षक बिमल शर्मा ने मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा किए जा रहे हर एक नेक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि आज चाहे वह हमारा समाज हो या देश में किसी भी समाज का व्यक्ति हो हर एक नागरिक को मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट से जुड़कर ऐसे नेक कार्य में अपना सहयोग अवश्य प्रदान करना चाहिए ताकि आने वाले समय में हमारे आपके ब्लड से किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाई जा सके। मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक सुरेश कुमार शर्मा ने अपने सभी पदाधिकारियों के तरफ से अशोक कुमार शर्मा की भयो के उत्तम स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया कि और बुआ हास्पिटल पहुंचकर पुत्र रत्न प्राप्ति के लिए सभी को शुभकामनाएं दी।

जौनपुर से जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा की रिर्पोट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!