स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से किशोर की मौत परिजनों ने गुरुनानक हास्पिटल पर काटा हंगामा
डाक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

बदायूं। कुंवर गांव में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से किशोर की मौत परिजनों ने गुरुनानक हास्पिटल पर काटा हंगामा
थाना क्षेत्र के गांव हरनाथपुर निवासी निरंजन ने अपने पुत्र विक्रम उर्फ विक्की उम्र 13 को बुखार आने पर कुंवर गांव में गुरुनानक हास्पिटल पर 12 सितंबर को भर्ती कराया था इस दौरान अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों से मोटा पैसा भी ले लिया था जहां 24 घंटे अस्पताल में इलाज करने बाद हालत बिगड़ने पर डाक्टरों ने उसे रैफर कर दिया जहां मंगलवार को विक्रम की मृत्यु हो गई परिजन अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे हैं उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है और मंगलवार को हास्पिटल पर पहुंचकर हंगामा काटा ।
कुंवर गांव में गुरुनानक हास्पिटल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहा है पिछले दिनों आईजीआरएस पर हुई शिकायत पर निरीक्षण करने पहुंचे एसीएमओ डॉ मोहन झा और बाबू नितिन सक्सेना ने फर्जी रिपोर्ट लगाकर पल्ला झाड़ लिया था कि अस्पताल पर कोई चिकित्सकीय कार्य नहीं किया जा रहा है अब किशोर की मौत होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की घोर लापरवाही सामने आ रही है ।।
पुलिस मामले की जांच कर रही। ।

