विषाक्त पदार्थ खाकर डीएम कार्यालय पहुंचा दुष्कर्म का आरोपी, बोला, झूठे मुकदमे में फंसाया

बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र के गांव छिबऊकला निवासी जितेश ने मंगलवार को डीएम कार्यालय परिसर में विषाक्त पदार्थ खा लिया। युवक का कहना की उसके खिलाफ रेप और पॉस्को में फर्जी मुकदमा लिखा गया है,भाजपा के एक मंत्री के दबाव में पुलिस गिरफ्तारी का दबाव बना रही है जिससे परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया।उसके स्वजन का कहना है कि उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें भाजपा के मंत्री ने लड़की पक्ष की ओर से सिफारिश की थी।
दुष्कर्म के आरोपित ने डीएम कार्यालय में जहरीला पदार्थ खा लिया।
अंकित ने बताया कि चार दिन पहले एक लड़की ने उसके भाई जीतेश के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जबकि जीतेश के स्वजनों का कहना है उस लड़की का जो वीडियो सामने आया है।
उसमें लड़की ने जीतेश का नाम ही नहीं लिया था। उसने अपनी बहन से झगड़ा होना बताया था। इसी वजह से उसने विषाक्त पदार्थ भी खा लिया था, लेकिन लड़की की मां ने जबरन युवक के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी भी दर्ज करा दी।
मंगलवार को वह शिकायत लेकर डीएम कार्यालय पहुंचा। आरोप है कि परिसर में ही उसने विषाक्त खा लिया और सीधे डीएम के पास जाकर बोला ‘साहब, गांव के लोगों ने मुझे झूठे मुकदमे में फंसा दिया है, मैं न्याय चाहता हूं। इतना कहकर वह वहीं गिर पड़ा।
कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल उसे संभाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





