क्राइमबदायूं
Trending

गालियों का विरोध करने पर लात घूसों लाठी डंडों से मारपीट कर किया घायल पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट 

गालियों का विरोध करने पर लात घूसों लाठी डंडों से मारपीट कर किया घायल पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट 

बदायूं। उझानी थाना क्षेत्र के गांव रौली निवासी गनपत पुत्र फतेह ने थाना पुलिस पर लगाया कार्यवाही न करने का आरोप वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार।

पूरा मामला थाना क्षेत्र के गांव रौली का है जहां निवासी गनपत पुत्र फतेह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर बताया कि गांव के ही निवासी ग्रीश पुत्र खेतल, कालीचरन पुत्र बिहारी रजनेश पुत्र प्रेमपाल, मुनेन्द्र, गुड्डू, जगवीर पुत्रगण कालीचरन बहुत हेकड बदमाश व दबंग किस्म के व्यक्ति हैं। वह लोग पीड़ित व उसके परिजनों से रंजिश मानते है ।घटना दिनांक 26 अक्टूबर समय लगभग सुबह 8 बजे की है। जहां सभी आरोपी पीड़ित के दरवाजे पर बैठ कर उत्पात मचा रहे थे और मेरे परिजनों को को गंदी गंदी गालियाँ दे रहे थे तभी मेरे लडके रामभजन व पुत्रबधु रामगुनी ने गालियाँ देने को मना किया तो सभी आरोपियों ने मिलकर लात घूसो व लाठी डण्डो से घर मे घुसकर मारपीट करने लगे जिससे मेरे लडके रामभजन के सिर मे गम्भीर चोट आयी है तथा मेरी पत्नी मोरश्री व पुत्रवधु रामगुनी व मेरी पुत्री रेखा के शरीर में गुम चोटे आयी है। लड़ाई झगड़े का शोर सुनकर पहुंचे गांव के लोगों ने बचाया तो सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए पीड़ित जब घटना की रिपोर्ट लिखाने थाना उझानी गया तो थाने में पुलिस ने पीड़ित के लडके रामभजन का डाक्टरी मुआयना तो कराया लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की पीड़ित ने बताया कि आरोपी दवंग व्यक्ति है वह मेरे परिवार वालो के साथ कोई भी संगीन घटना कर सकते हैं और थाना पुलिस ने भी कोई कार्यवाही न करके उल्टा मुकदमा मेरे परिजनों व मेरे खिलाफ लिख दिया है जबकि सबसे ज्यादा चोट मेरे बेटे को आई हैं और वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल में रेफर कर दिया था जहां उसका इलाज चल रहा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!