गंगा घाट की श्मशान भूमि पर अवैध वसूली रोकने की डीएम से मांग, आंदोलन दी चेतावनी

गंगा घाट की श्मशान भूमि पर अवैध वसूली रोकने की डीएम से मांग, आंदोलन दी चेतावनी

बदायूं।भागीरथी गंगा मैया कछला घाट पर अंतिम संस्कार करने वाले लोगों से हजारों रुपए की अवैध वसूली की जा रही है। जिसको लेकर महात्मा मैकू लाल ने डीएम को ज्ञापन सौंपा।
महात्मा मैकूलाल ने कहा कछला घाट पर गंगा के दोनों तरफ अंतिम संस्कार करने की हिंदू संस्कृति में परंपरा है। घाट पर तैनात कर्मचारी अंतिम संस्कार करने के लिए कंड़े से आग देता है। जिसके बदले 2 हजार से लेकर 5 हजार तक अवैध वसूली की जा रही है। इस वसूली को लेकर अंतिम संस्कार स्थल पर निरंतर झगड़ा होते हैं। गरीब मजदूरों से जबरन वसूली की जाती है
महात्मा मैकू लाल ने मंगलवार को डीएम से मुलाकात करके एक शिकायती पत्र सौंपा है उन्होंने सदर एसडीएम व नगर पंचायत कछला से आग्रह किया है अंतिम संस्कार स्थल पर दोनों तरफ शुल्क के बोर्ड लगाए जाएं। रशीद अंतिम संस्कार करने वालों की परिवारजनों को दी जाये जिससे अवैध वसूली करने वालों पर जिला प्रशासन कड़ी कार्रवाई कर सकें। महात्मा मैकू लाल ने कहा अगर इस शिकायत पर करवाई नहीं हुई तो गंगा तट पर अंतिम संस्कार स्थल पर बैठकर आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाऊंगा।


