बदायूंभ्रष्टाचारराजनीतिलोकल न्यूज़
Trending

पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच की मंडलीय एवं जिला यूनिट ने एस डी एम को बट वृक्ष भेंट करते हुए दी भ्रष्टाचार के खिलाफ चेतावनी

पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच की मंडलीय एवं जिला यूनिट ने एस डी एम को बट वृक्ष भेंट करते हुए दी भ्रष्टाचार के खिलाफ चेतावनी

 

बदायूं सदर तहसील प्रांगण में पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच की मंडलीय टीम एवं जिला यूनिट ने एस डी एम मोहित कुमार को बट वृक्ष भेंट करते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहां भ्रष्टाचार की जड़े बट वृक्ष की तरह नौकरशाही में पनप गई है मंडल अध्यक्ष बरेली डॉक्टर हरिनंदन सिंह पटेल ने जीवित व्यक्ति विनेश सिंह के फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र को जल्द निरस्त करने की मांग की!

बताते चलें पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच द्वारा धरना प्रदर्शन करने के बाद एडीएम प्रशासन ने 18 12 2024 को किए थे मजिस्ट्रेट जांच के आदेश पत्रांक संख्या 696/न्याय सहायक यहां बताते चलें यह की ग्राम भगवतीपुर थाना सिविल लाइन विकासखंड सलारपुर तहसील व जनपद बदायूं के विनेश सिंह उर्फ विनेश चंद्र पुत्र बाके सिंह के अविवाहित बड़े भाई दिनेश सिंह उर्फ दिनेश चंद्र की मृत्यु वर्ष 2008 में हो चुकी उपरांत 2008 में ही उसका मृत्यु प्रमाण पत्र जारी हुआ ,लेकिन गांव के दबंगों ने मृतक की जमीन हथियाने के लिए षड्यंत्र के तहत प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर दबाव बनाकर वर्ष 2016 में जीवित विनेश सिंह उर्फ विनेश चंद्र पुत्र बाके सिंह का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करा दिया! जीवित व्यक्ति विनेश सिंह उर्फ विनेश चंद्र लगातार संघर्ष कर रहा है! राजस्व व पंचायत विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने दिनांक 18 :12: 2024 पत्रांक संख्या 696 / न्याय सहायक की लगातार जांच पर जांच करने के बाद अपनी जांच रिपोर्ट श्रीमान परगना अधिकारी महोदय जनपद बदायूं को सौंप चुके हैं जीवित व्यक्ति का कूट रचित अवैध तरीके से जारी मृत्यु प्रमाण पत्र को जल्द निरस्त करें ! और नायब तहसीलदार बिनावर वीडियो सलारपुर द्वारा की गई जांच रिपोर्ट पीड़ित विनेश सिंह को जल्द उपलब्ध कराने एवं इस संबंध में संबंधित न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश से थाना सिविल लाइन जनपद बदायूं में मुकदमा अपराध संख्या 32 / 2025 पर पंजीकृत प्राथमिकी में थाने की पुलिस विवेचना को विलंबित किए हुए हैं और तमाम दस्तावेजी साक्ष्य होने के बावजूद अभियुक्त दबंग नामित व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं हो रही हैं! इस प्रकरण में देवेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा जीवित व्यक्ति विनेश सिंह का जल्द फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र निरस्त किया जाए नहीं तो पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच फिर धरने पर बैठने को मजबूर होगा इस मौके पर प्रेम साहू मंडल उपाध्यक्ष ऋषि नंदन शर्मा जिला उपाध्यक्ष राजू कश्यप जिला सचिव श्याम सुंदर नगर अध्यक्ष वीरपाल प्रजापति न्याय पंचायत अध्यक्ष मुकेश कश्यप सुरेश कश्यप रमेश मौर्य कृष्ण पाल वर्मा सतीश साहू रामलाल हनुमंत संतोष मौर्य रूपेश मौर्य बाबू मौर्य जय किशन लाल शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!