बदायूंलोकल न्यूज़

डंपर हाइटेंशन लाइन से छू जाने पर रोड काम कर रहे दो मजदूर झुलसे एक की हालत गंभीर 

डंपर हाइटेंशन लाइन से छू जाने पर रोड काम कर रहे दो मजदूर झुलसे एक की हालत गंभीर 

 

कुंवर गांव । क्षेत्र के कसेर से विजयनगला मार्ग पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा रोड पर निर्माण कार्य चल रहा है कार्यदाई संस्था का यूसुफ नगर में हाट मिक्स प्लांट लगा हुआ है जहां से डंपर माल ले जाकर रोड पर डाल रहे हैं । मंगलवार को वरखिन के पास हादसा हो गया डंपर चालक ने डंपर को ऊपर उठा दिया ऊपर चल रही हाइटेंशन लाइन से डंपर छू गया जिससे डंपर में करंट दौड़ गया और दो मजदूर झुलस जिन्हें ठेकेदार द्वारा बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है दोनों मजदूर परमानंद और विद्यापति बिहार के गांव बसंतपुर जिला माधेपुरा के रहने वाले हैं ।। इंजीनियर संदीप पवांर ने बताया कि लाइन नीची थी जिससे डंपर छू जाने से हादसा हो गया दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!