बदायूंलोकल न्यूज़हेल्थ

कायाकल्प टीम ने महिला अस्पताल का किया निरीक्षण

कायाकल्प टीम ने महिला अस्पताल का किया निरीक्षण

बदायूं।जिला महिला अस्पताल में कायाकल्प दो सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया।

क्वालिटी मैनेजर अरविंद कुमार वर्मा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने’प्रयोगशाला’,ओपीडी, ओटी रूम, लेबर रूम, सर्जिकल वॉर्ड, एसएनसीयू वार्ड,पीएनसी वार्ड का निरीक्षण किया। गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण आदि की भी जानकारी हासिल की। अस्पताल में सुरक्षा मानक सहित आग से बचाव के इंतजम को देखा जबकि विगत माह कायाकल्प टीम अस्पताल का निरीक्षण कर चुकी है। जिसमें रचनात्मक कार्य किया गया था।

रवीन्द्र एसीपीए-क्यूए ने शनिवार को महिला अस्पताल का निरीक्षण किया तो सब कुछ सकारात्मक पाया गया जिसमें अस्पताल में कार्यरत समस्त चिकित्सक कर्मचारियों के दिये गये योगदान की सराहना करते हुये समस्त चिकित्सक,स्टाफ की प्रशंसा की गई। इस दौरान महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ शोभा अग्रवाल ने अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक और सभी स्टाफ की सराहना करते हुए बधाई दी। उन्होंने अस्पताल के कायाकल्प जैसे उत्कृष्ठ कार्य के लिए समस्त डॉक्टर और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि चिकित्सक विषम परिस्थितियों में भी कार्य करते हुये मरीजों को बचाने में अपना योगदान देते हैं। जिला महिला अस्पताल के कायाकल्प जैसे उत्कृष्ठ कार्य के लिए साइड इंचार्ज, सुपरवाइजर और समस्त सफाई कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। इस मौके पर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ संदीप वार्ष्णेय, डॉ स्वर्णिम यादव, डॉ कुमार वासु , साइड इंचार्ज मनु चौहान, सुपरवाइजर उत्कर्ष सिंह, विनोद माथुर,चीफ फार्मासिस्ट पंकज कटियार, एलटी संजीव कुमार, स्टॉफ नर्स तनु, जॉनी समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!