बदायूंलोकल न्यूज़शिक्षा

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान सेमीनार आयोजित 

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान सेमीनार आयोजित 

बदायूं। मिशन शक्ति 2025 सड़क सुरक्षा पखवाड़ा एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत संगोष्ठी एवं रैली का आयोजन आसिम सिद्दीकी मेमोरियल डिग्री कॉलेज शेखपुर रोड़ स्थित शुक्रवार को नवेद अली सैयद की अध्यक्षता में किया गया।जिसके मुख्य अतिथि डीएम अवनीश कुमार राय,एसएसपी डॉ बृजेश कुमार सिंह ने बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ एवं सड़क सुरक्षा साइबर सुरक्षा को लेकर विशेष जानकारी दी।

जिसमें नारी शक्ति, सड़क सुरक्षा, जल सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, पक्षी संरक्षण और पौधारोपण पर विशेष जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई। जहां

एडीएम प्रशासन अरुण कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा, एडीएम न्यायिक कल्पना जायसवाल और एसपी देहात,एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा सड़क सुरक्षा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इसके बाद अतिथियों ने पौधारोपण, पक्षियों को दाना डालने तथा रंगोली प्रदर्शन निरीक्षण के उपरांत दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।अध्यक्ष नवेद अली सैयद ने अतिथियों का शाल ओढ़कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर कॉलेज के अध्यक्ष नवेद अली सैयद, मैनेजर जहैब अली सैयद, डायरेक्टर वसीक अहमद खान, प्रिंसिपल, हेड ऑफ डिपार्टमेंट फैकल्टी सदस्य एवं सहयोगी स्टाफ मौजूद रहे।

इसके बाद डॉ सिमरन कहई प्रोफेसर, जॉन कैरल यूनिवर्सिटी और यास्मीन सैयद ने महिला सुरक्षा और शिक्षा की भूमिका पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक और गीत प्रस्तुत किए गए। विश्वविद्यालय स्तर पर वेट लिफ्टिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाण देकर सम्मानित किया गया।

एसएसपी और एडीएम प्रशासन ने युवाओं को सुरक्षा, जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी अपनाने की प्रेरणा दी।

क़व्वाल दानिश बदायूंनी ने शानदार प्रस्तुति दी।कार्यक्रम का समापन डायरेक्टर वसीक अहमद खान के आभार ज्ञापित कर राष्ट्रीयगान के बाद समापन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!