शिकायतकर्ता को घर से घसीटकर लाते हुए पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल
पति पत्नी के झगड़े को लेकर दोनों तरफ से आईजीआरएस करने का बताया जा रहा मामला
सूत्रों के मुताबिक पूरा मामला कुंवर गांव थाना क्षेत्र के गांव हरीनगला का बताया जा रहा है जहां वीरपाल का अपनी पत्नी से आए दिन झगड़ा होता रहता है इसी संबंध में दोनों तरफ से आईजीआरएस पर शिकायतें की गई थी आरोप है कि इस दौरान पुलिस आईजीआरएस निस्तारण करने के लिए वीरपाल को थाने बुला रही थी लेकिन वह जब थाने नहीं आया तो जिसके बाद पुलिसकर्मी कुलदीप , राहुल, नरेंद्र और श्याम शिकायतकर्ता के घर पहुंचे और उन्होंने वीरपाल से थाने चलने को कहा लेकिन उसने इसका विरोध किया तो पुलिसकर्मी उसको पकड़ कर जबरदस्ती घसीटकर लाने लगे जिसका किसी ने वीडियो बना लिया । वीडियो कई दिन पुराना बताया जा रहा है लेकिन वायरल अब हुआ है जहां वीडियो वायरल होने के बाद कुंवर गांव पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वीरपाल अपने आप को मीडियाकर्मी बताता है।


