बदायूं

बिनावर में अवैध खनन कर रही मशीन को पकड़कर छोड़ा,खनन अधिकारी वेबस, सांठगांठ की चर्चा 

बिनावर में अवैध खनन कर रही मशीन को पकड़कर छोड़ा,खनन अधिकारी वेबस, सांठगांठ की चर्चा 

बदायूं। बिनावर में अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है खनन माफिया बिना परमिशन के बिना रोकटोक खनन कर मिट्टी का अवैध कारोबार कर रहे हैं। जिस पर खनन अधिकारी कार्रवाई करने में वेबस नजर आ रहे।

बुधवार को बिनावर थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर और ददमई के बीच मशीन से मिट्टी उठाई जा रही थी और इस कार्य में लगभग आधा दर्जन ट्रेक्टरों से मिट्टी कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव मढ़िया भांसी में पढ़ रही थी। जहां ग्रामीणों ने इसकी सूचना खनन विभाग को दे दी। जिसके बाद खनन अधिकारी गुलशन कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए कार्रवाई करने में बेबस नजर आए और उन्होंने मौके से मशीन और एक खाली ट्रेक्टर , एक मिट्टी लदी ट्राली को पकड़ लिया । लेकिन उन्होंने मशीन और ट्रेक्टरों को थाने लाना उचित नहीं समझा मौके पर ही छोड़कर वापस चले गए। क्षेत्र में आपसी सांठगांठ के बाद मशीन को छोड़ने की चर्चा बनी हुई है। चर्चा है कि बिनावर के एक छुटभैया नेता के संरक्षण में मशीन के द्वारा अवैध खनन हो रहा है हस्तक्षेप के बाद मशीन को बाबू ने छोड़ दिया।

इस संबंध में मीडिया कर्मी ने जिला खनन अधिकारी गुलशन कुमार से जानकारी लेना चाहा तो उन्होंने फोन उठाना उचित नहीं समझा। जिससे यह प्रतीत होता है कि यह अवैध खनन का सिलसिला विभाग के उच्च अधिकारियों की मेहरबानी से चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!