धर्मबदायूंलोकल न्यूज़
Trending

बाबा साहब अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर किया गया श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन 

बाबा साहब अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर किया गया श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन 

बदायूं। भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के 69 वें परिनिर्वाण दिवस पर डॉ भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति द्वारा श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन जिला अस्पताल के निकट अम्बेडकर पार्क में किया गया जिसमें परमपूज्य, बोधिसत्व, भारतरत्न, सिंबल ऑफ नॉलेज, बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के सभी अनुयाइयों द्वारा अंबेडकर पार्क में बुद्ध वंदना, एवं बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एक विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचारों के माध्यम से बाबा साहब को अपनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष एड. बी एन गौतम साहब के द्वारा उपस्थित सभी वक्ताओं एवं श्रोताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया इसके उपरांत अंत में पार्क में उपस्थित सभी अम्बेडकर अनुयायियों ने सायं 05 बजे कैंडल/ मोमबत्ती जलाकर परमपूज्य बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा की अध्यक्षता एड.बी एन गौतम ने और संचालन साहब सिंह बौद्ध ने किया। उक्त कार्यक्रम में समिति के सभी पदाधिकारीयो एवं गुरु कृपा बीज भंडार के संचालक जे,पी,सागर उर्फ छोटू भईया का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर जनपद के सैकड़ों बाबा साहब के अनुयाई मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!