धर्मबदायूं

बंग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सौंपा ज्ञापन

बंग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सौंपा ज्ञापन

बदायूं। जिले में गौशालाओं की अव्यवस्था और बंग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के साथ अत्याचार के विरोध में विश्व हिन्दू महासंघ ने धरना प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। मालवीय आवास गृह पर विश्व हिन्दू महासंघ की जिला कार्यकारणी ने धरना प्रदर्शन करते हुए बंग्लादेश में दीपू चन्द्र दास की हत्या के आरोपियो को फांसी की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

जिलाध्यक्ष प्रिंस देव शर्मा ने कहा कि

विश्व हिन्दू महासंघ निम्नांकित बिंदुओं पर कार्रवाई चाहता है। जैसे जिले की गौशालाओं में गौवंशों की दुरदर्शा हो रही है।नगर पालिका की गौशाला में अर्धम्रत गौवंशों को मिट्टी में दबाया जा रहा है इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।जिले की गौशालाओं में गौवंशों को नियमित आहार,दवाईयों की नहीं मिल रही है।

प्रशासन इन सब बिंदुओं पर नहीं करता है तो विश्व हिन्दू महासंघ धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होगा।

इस मौके पर विश्व हिन्दू महासंघ की समस्त जिला व ब्लॉक स्तर की कार्यकारणी मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!