बदायूंराजनीति

भाजपा इसकी मूल भावना—समानता, सामाजिक न्याय और लोकतंत्र—को कमजोर करना: सांसद आदित्य यादव

भाजपा इसकी मूल भावना—समानता, सामाजिक न्याय और लोकतंत्र—को कमजोर करना: सांसद आदित्य यादव

बेरोजगारी, महंगाई और विकास जैसे मुद्दों से जनता को भटकाया जा रहा है

बदायूं। सपा सांसद आदित्य यादव ने अपने संसदीय क्षेत्र में सोमवार को विधानसभा क्षेत्र बिल्सी के नगर पंचायत कछला, नगर पालिका उझानी सहित ग्राम कुढ़ानरसिंह पुर, संजरपुर, रिसौली, सिरसोल, बांस बरौलिया, गड़रपुरा, मूसेपुर एवं रमनगला का भ्रमण करके जनसंपर्क किया और क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना।

ग्राम रमनगला में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पीडीए पंचायत को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि आज देश और प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है। पढ़े-लिखे युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं, जबकि भाजपा सरकार के पास कोई ठोस नीति नहीं है।

उन्होंने कहा कि संविधान खतरे में है और भाजपा इसकी मूल भावना समानता, सामाजिक न्याय और लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है। समाज को बांटकर वोट काटने की राजनीति के जरिए जनता का ध्यान बेरोजगारी, महंगाई और विकास जैसे मुद्दों से जनता को भटकाया जा रहा है। ऐसे में हर वर्ग को एकजुट होकर एक-एक वोट की ताकत से संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करनी होगी।

महंगाई पर बोलते हुए उन्होंने ने कहा कि पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और खाद्य पदार्थों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता पर भारी बोझ पड़ रहा है। किसानों को खाद की कमी, आवारा पशुओं और महंगी बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जिससे खेती संकट में है।

प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और आम नागरिक स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है, जो भाजपा सरकार की विफलता को दर्शाता है।

सांसद आदित्य यादव ने कहा कि अखिलेश यादव की पीडीए नीति सामाजिक न्याय और समान विकास की आधारशिला है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार, महिलाओं को पेंशन, छात्रों को लैपटॉप और किसानों को सम्मान दिया जाएगा।

अंत में उन्होंने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर प्रदेश में विकास, भाईचारा और सामाजिक न्याय की सरकार बनाई जाएगी।

इस मौके पर सपा के जिला अध्यक्ष आशीष यादव,पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, पूर्व विधान प्रेमपाल सिंह यादव, सुनील यादव, उदयवीर शाक्य, देवेंद्र गौतम, मुबीन फरीदी, भूपेन्द्र दिवाकर, अखिलेश यादव, अनिल यादव, ध्रुव यादव, अनवर सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!