
भाजपा युवा मोर्चा नेता की गाड़ी ट्रक में टकराने के बाद सिपाही से मारपीट में भाजपा युवा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज

निरस्त होगा रिवाल्वर का लाइसेंस और ड्राइविंग लाइसेंस
बदायूं । 10 दिसंबर की देर रात नशे में धुत भाजपा युवा मोर्चा के रजत प्रताप सिंह की गाड़ी खड़े ट्रक ने पीछे से घुस गई थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना सिविल लाइंस में चीता बाइक पर तैनात सिपाही के साथ रजत प्रताप ने हाथ में रिवाल्वर के साथ मारपीट की थी ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने इसका संज्ञान लेते हुए भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री रजत प्रताप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस रजत प्रताप की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। एसएसपी ने बताया कि भाजपा युवा नेता के लाइसेंसी हथियार का लाइसेंस निरस्त होगा वहीं आरटीओ कार्यालय से ड्राइविंग लाइसेंस भी निरस्त कराया जाएगा इस मामले में भाजपा सरकार पर बदायूँ सांसद आदित्य यादव ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भाजपा सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नेता सत्ता के मद में चूर है।



