बदायूंराजनीतिराज्य

दुर्विजय शाक्य की भतीजी के विवाह में डिप्टी सीएम समेत कई मंत्री, विधायक पहुंचे

दुर्विजय शाक्य की भतीजी के विवाह में डिप्टी सीएम समेत कई मंत्री, विधायक पहुंचे

दिनभर जिले में रही लालबत्ती लगी गाड़ियों की चहलकदमी 

 

प्रशासन प्रोटोकॊल देने में जुटा, सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद 

हजारों लोगों ने दिया नवदंपति को आशीर्वाद

 

बदायूं। प्रदेश की राजनीति की धुरी बना रहा। क्योंकि यहां सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत तमाम मंत्री व प्रदेश भर के मंत्री विधायक और अन्य वीवीआईपी पहुंचे।भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य की भतीजी के शादी समारोह का और इसके गवाह बने वो हजारों आम से लेकर खास तबके के लोग, जिन्होंने नव दंपति को आशीर्वाद देकर उनके कुशल दांपत्य जीवन की प्रार्थना ईश्वर से की।

शहर के पूनम लोन में हुए इस आयोजन को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी कई दिन से चल रही थी। स्थानीय समेत गैर जिलों से यहां प्रसिद्ध खाना बनाने वाले से लेकर सजावट करने वाले, टैंट, साउंड आदि पहुंचे थे।

दोपहर से ही विवाह आयोजन में मेहमानों की भीड़ आना शुरू हो गई जो देर रात तक जारी रही। इस बीच डिप्टी सीएम के अलावा बीजेपी प्रदेशध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, वित्त एवं संसदीय कार्य विभाग के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, वन पर्यावरण जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ. अरुण कुमार, राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें संजय सिंह गंगवार, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मंत्री नरेंद्र कश्यप, पशुधन एवं दुग्ध विकास तथा राजनैतिक पेंशन विभाग के मंत्री धर्मपाल सिंह के अलावा प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण, तमाम भाजपा विधायकगण, जिलाध्यक्ष आदि पहुंचे।

प्रशासन की ओर से सभी को निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत सम्मान दिया गया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी दुरुस्त रही। ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष ने सभी का आभार जताया।

 

ये हुए कार्यक्रम में शामिल

प्रान्त प्रचारक धर्मेन्द्र ,प्रांत संघ चालक शशांक भाटिया, आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार, आगरा जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया, कासगंज जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा, एटा जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, बदायूं जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता, बरेली जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा, शाहजहाँपुर महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, शाहजहॉपुर जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा, पीलीभीत जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, एमएलसी डा हरिसिंह ढिल्लो, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह सिसौदिया, संभल जिला अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह, मथुरा जिला अध्यक्ष राजू यादव महानगर अध्यक्ष निर्भय पाण्डेय

नबाबगंज विधायक एमपी आर्य, अमापुर विधायक हरिओम वर्मा, पूरनपुर विधायक बाबू राम पासवान, बदायूं विधायक महेश गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य, टूण्डला विधायक प्रेमपाल सिंह, हाथरस विधायक अंजुला माहौर, एमएलसी अशोक कटारिया, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, एमएलसी मानवेन्द्र सिंह, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी, अलीगढ़ विधायक मुक्ता संजीव राजा, भोगांव विधायक राम नरेश अग्नि होत्री, आगरा विधायक छोटे लाल कुशवाह, अलीगंज विधायक सतपाल राठौर कासगंज विधायक देवेन्द्र राजपूत सहित आदि शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!