कृषिबदायूं

कृषकों को तिलहनी फसल जायद सीजन हेतु मूंगफली का निःशुल्क मिनीकिट प्राप्त करने का अवसर

कृषकों को तिलहनी फसल जायद सीजन हेतु मूंगफली का निःशुल्क मिनीकिट प्राप्त करने का अवसर

बदायूँ । उप निदेशक कृषि ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा कृषि के अन्तर्गत संचालित ’राज्य सहायतित निःशुल्क तिलहन बीज मिनीकिट वितरण प्रदर्शन एवं प्रसार कार्यक्रमअन्तर्गत जावद सीजन हेतु मूंगफली फसल का 20 किलोग्राम मात्रा का बीज मिनीकिट निःशुल्क प्राप्त करने हेतु कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत कृषकों के द्वारा ऑनलाइन आवेदन हेतु 15 जनरी 2026 तक अवधि तक पोर्टल खोला गया है। कृषकों द्वारा पोर्टल पर जायद सीजन हेतु मूंगफली बीज मिनीकिट की बुकिंग की जा सकती है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले कृषको को बीज मिनीकिट आवेदन अवधि में प्राप्त आवेदकों के मध्य लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने की दशा में ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जायेगा। एक कृषक को केवल एक मिनीकिट प्राप्त हो सकेगा। चयनित कृषकों को पीओएस मशीन के माध्यम से राजकीय कृषि भण्डारों से बीज मिनीकिट वितरित कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक कृषक निःशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने हेतु विभाग के पोर्टल agridarshan.up.gov.inपर अपना ऑनलाइन आवेदन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!