क्राइमबदायूं
Trending

पूजा करके घर लौटी डूडा विभाग की महिला अधिकारी को घर में बंधक बनाकर लूट।

पूजा करके घर लौटी डूडा विभाग की महिला अधिकारी को घर में बंधक बनाकर लूट। 

घटना स्थल का निरीक्षण करते सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय 

बदायूं ।पूरा मामला कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के रिगालिया कॉलोनी का है जहां मंदिर से पूजा करके लौटी महिला अधिकारी को चार अज्ञात बदमाशों ने पता पूछने के बहाने महिला को पीछे से पकड़ लिया और घर में ले जाकर बंधक बना लिया और घर से ढाई लाख रुपये की नकदी व जेवरात सहित सरकारी पिस्टल भी चोरी कर ले गए घटना की जानकारी होने पर एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित महिला अधिकारी से जानकारी ली

घटना की जानकारी पर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह 

जनपद में हो रहीं एक के बाद एक ताबड़तोड़ लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं बदमाश बीते दिनों पहले थाना सिविल लाइन क्षेत्र की शहीद भगत सिंह चौकी के समीप साईं मंदिर के पुजारी की हत्या कर मुकट चोरी कर ले गए थे पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर बदमाशों की गिरफ्तारी कर खुलासा तो कर दिया था लेकिन चौकी के चंद कदम दूरी पर बारदात होना बड़ी बात है ।वहीं बीते दिन पहले उघैती थाना क्षेत्र के खितौरा में दिन दहाड़े सर्राफा व्यापारी की दुकान में फिल्मी अंदाज में हुई लूट की घटना जहां पब्लिक ने साहस दिखाते हुए बदमाशों को पकड़ कर जमकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया वहीं बीते दिनों जनपद में कई जगह चोरी लूट की घटनाएं हो चुकी है वहीं डूडा विभाग की महिला अधिकारी के साथ हुआ घटना में पुलिस सीसीटीवी के जरिए बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है घटना में पुलिस के मुताबिक 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल, सोने के दो हार, 4 चूड़ियां व 8 अंगूठी तथा एक चैन तथा ढाई लाख रुपए की नगदी की लूट हुई है।

वहीं सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बाइट देते हुए बताया कि स्थानीय पुलिस के साथ सर्विलांस टीम व एसओजी टीम को लगाया गया है और घटना का जल्द अनावरण किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!