बदायूंलोकल न्यूज़
संदिग्ध परिस्थितियों में हुई प्राइवेट लाइनमैन की मौत
संदिग्ध परिस्थितियों में हुई प्राइवेट लाइनमैन की मौत

पूरा मामला
बदायूं। बिसौली थाना क्षेत्र के बिजली घर का है जहां वजीर गंज थाना क्षेत्र के गांव धीमरपुरा निवासी प्रेमपाल पुत्र थानसिंह की संदिग्ध परिस्थितओ में मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया वही थाना पुलिस अपनी जिम्मेदारी से बचती नजर आई मृतक के शव को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में छोड़कर पुलिस गायब हो गई डॉक्टर ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि बिसौली पुलिस ही शव लेकर आई थी और उसे छोड़कर चली गई है मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे वही बिसौली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है




