यूपीराजनीति

सपा सांसद आदित्य यादव ने बिजनौर मुरादाबाद मार्ग चौड़ीकरण की मांग, जाम से मिलेगी निजात

सपा सांसद आदित्य यादव ने बिजनौर मुरादाबाद मार्ग चौड़ीकरण की मांग, जाम से मिलेगी निजात 

 

बदायूं। लोकसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान सपा सांसद आदित्य यादव ने गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र बदायूं – मुरादाबाद व बदायूं- बिजनौर मार्ग के चौड़ीकरण व नगर पंचायत वजीरगंज,नगर पालिका बिसौली तथा नगर पालिका बिल्सी में बाईपास के निर्माण के संबंध में अपनी बातों को रखा। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से कहा कि अपने लोकसभा क्षेत्र बदायूं के एक गंभीर विषय पर सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहूंगा। मेरे लोकसभा क्षेत्र बदायूं में दो मुख्य मार्ग हैं जो एक बदायूं से मुरादाबाद के लिए तथा दूसरा मुख्य मार्ग बदायूं से बिजनौर को जाता है। बदायूं से मुरादाबाद के रास्ते में नगर पंचायत वजीरगंज तथा नगर पालिका बिसौली पड़ती है। जहां पर बहुत घनी आबादी है। उसी प्रकार बदायूं – बिजनौर मार्ग पर एक नगर पालिका बिल्सी है इन दोनों ही मुख्य मार्गों पर बड़े कस्बे पड़ते हैं उन्होंने यहां पर बहुत जाम की बड़ी समस्या रहती है। अगर नगर पंचायत वजीरगंज, नगर पालिका बिसौली और नगर पालिका बिल्सी में बाईपास का निर्माण होता है तो जाम की समस्या तथा बच्चों को स्कूल जाने में आसानी होगी इन दोनों ही मार्गों पर वाहनों का आवागमन बहुत अधिक है जिस कारण समय-समय पर यहां पर एक्सीडेंट होते हैं। कुछ ही समय पहले इस मार्ग पर एक ही गांव के पांच लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।इसीलिए इन सभी घटनाओं को ध्यान में रखते हुए इन मार्गों का चौड़ीकरण और नए बाईपास का निर्माण जनहित में अत्यंत आवश्यकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!