बदायूंशिक्षा

आसिम सिद्दीकी मेमोरियल डिग्री कॉलेज में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, 

आसिम सिद्दीकी मेमोरियल डिग्री कॉलेज में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, 

महाविद्यालय के प्रबंधक द्वारा ध्वजारोहण किया गया। 

 

बदायूं। शेखूपुर रोड स्थित आसिम सिद्दीकी मेमोरियल डिग्री पी.जी कॉलेज में 77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे महाविद्यालय के प्रबंधक श्री जोहेब अली सैय्यद द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।

इस अवसर पर प्रबंध समिति के सालिम फरशोरी और रोमान हाशमी सहित महाविद्यालय के सभी प्रोफेसर, प्रवक्ता एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह आज़ादी अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और लंबे संघर्ष का परिणाम है। प्राचार्य नजीबुल हसन खाँन ने छात्रों को प्रेरित करते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!