बदायूंशिक्षा

छत्तीसगढ़ जंबूरी के लिए पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में रवाना हुए स्काउट 

छत्तीसगढ़ जंबूरी के लिए पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में रवाना हुए स्काउट 

बदायूं : भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में दूधली, जिला-बालोद छत्तीसगढ़ राज्य में होने जा रही प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी 2026 में जिले के सात स्काउट पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में रवाना हुए।

जिला मुख्यायुक्त एवं प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना ने हरी झंडी दिखाकर स्काउट को रवाना किया। उन्होंने कहा कि युवाओं का अदम्य साहस और नई ऊर्जा राष्ट्र के लिए उपयोगी सिद्ध हो रही है।

पूर्व जिला मुख्यायुक्त डा.वीरपाल सिंह सोलंकी ने स्काउट को जंबूरी का ट्रैकसूट और किट से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग युवाओं में देश भक्ति का अनोखा जज्बा पैदा कर रही है। जिले के स्काउट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।

कोषाध्यक्ष विनोद कुमार सक्सेना ने कहा कि भारत स्काउट गाइड संस्था द्वारा जिले के अलावा भारतवर्ष में बाढ़, भूकंप और प्राकृतिक आपदाओं में लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं।

जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार ने आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता पानी है, तो हर क्षण का उपयोग करना नितांत जरूरी है।

पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के बालोद जिले के दूधली में प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी 09 से 13 जनवरी 2026 तक होगी। युवा में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, राष्ट्र सेवा और राष्ट्रीय एकता की भावना को जगाने के उद्देश्य से यह जंबूरी हो रही है। इस जंबूरी में 18000 स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर के अलावा कई देशों के स्काउट गाइड यूनिट लीडर प्रतिभा कर रहे हैं। जिले से रोहित गुप्ता, फरदीन अहमद, जीवन गोला, सौरभ गौतम, हिमांशु, अरुण कुमार, मुजम्मिल सैफी प्रतिभाग कर रहे हैं।

इस मौके पर स्काउट प्रशिक्षक नंदराम शाक्य, निखिल चौहान, नेत्रपाल कई मौजूद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!