जमीन पर दबंगों के कब्जे से टूटा किसान, सदमे में फेल हुई किडनी, इलाज के दौरान मौत।

बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव सहाबर खेड़ा में दबंगों द्वारा जमीन पर अवैध कब्जे से परेशान किसान खेमकरन की सदमे में हुई किडनी फेल इलाज के दौरान मौत

पूरा मामला थाना क्षेत्र के गांव का है जहां दबंगों द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने के बाद परेशान किसान लंबे समय से न्यायालयों और प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर काट रहा था, लेकिन कहीं से भी उसे न्याय नहीं मिला प्रशासन द्वारा लगातार हो रही अनदेखी और मानसिक प्रताड़ना के चलते किसान सदमे में आ गया, जिससे उसकी किडनी फेल हो गई। और इलाज के दौरान मौत हो गई
परिजनों के मृतक खेमकरन मौर्य के बेटे विपिन ने जानकारी देते हुए वताया की मेरे पिता पिछले कई महीनों से अपनी जमीन को बचाने के लिए तहसील, थाना, और अन्य अधिकारियों के पास न्याय गुहार लगाता रहे, लेकिन किसी भी स्तर पर उसकी सुनवाई नहीं हुई। दबंग खुलेआम जमीन पर कब्जा किए रहे और प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। न्याय न मिलने से मृतक किसान मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुका था। जहां सदमे में आने से हालत बिगड़ने पर उसे बिसौली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने बरेली रेफर कर दिया परिजन बरेली ले जा रहे थे रास्ते में उसकी मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई होती तो आज किसान जिंदा होता।पारिवार वालों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। वहीं पुलिस प्रशासन की लापरवाही एक बार फिर सवालों के घेरे में है।




