क्राइमबदायूं

कब्रिस्तान में पड़ा मिला पांच माह की बच्ची का शव क्षेत्र में मचा हड़कंप 

कब्रिस्तान में पड़ा मिला पांच माह की बच्ची का शव क्षेत्र में मचा हड़कंप 

बदायूं। कुंवर गांव ।थाना क्षेत्र के बनेई से ग्राम बल्लिया को जाने वाले रास्ते पर कब्रिस्तान मे मंगलवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे एक बच्चे का भ्रूण कपड़े में लपेटा हुआ मिला जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया कब्रिस्तान में थाना क्षेत्र के गांव के बच्चे बकरी के बच्चे की मृत्यु हो जाने पर शव दफ़नाने गए थे और जहां कपड़े में लपेटा हुआ एक बच्ची का शव पड़ा था शव को देखकर बच्चे घबरा गए और शव की सूचना ग्रामीणों को दी जिसके बाद जंगल की ओर ग्रामीणों भीड़ लग गई जिससे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई ।जिसकी सूचना प्रधान जमशेद द्वारा थाना पुलिस को दी गई सूचना पर उपनिरीक्षक विनोद कुमार शर्मा मय फोर्स के मौके पर पहुंचे तो ग्राम बनेई से ग्राम बल्लिया को जाने वाले रास्ते पर कब्रिस्तान मे एक पांच माह की लडकी का भ्रूण पड़ा हुआ मिला बच्ची के भ्रूण को कब्जे मे लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही की गई । ग्रामीण दबी जुबान से किसी बिन ब्याही मां के बच्चे का शव बता रहे हैं । फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!