बदायूंलोकल न्यूज़
सड़क किनारे मिला हिरण जख़्मी, विलंब से पहुंची वन विभाग की टीम, ग्रामीणों में रोष

सड़क किनारे मिला हिरण जख़्मी, विलंब से पहुंची वन विभाग की टीम, ग्रामीणों में रोष

बदायूं।कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव बदुल्लागंज में रमजानपुर रोड पर ग्रामीणों ने एक हिरण को जख़्मी देखा जिसकी सूचना वन विभाग को दी वाबजूद उसके वन विभाग को टीम एक घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। जिसको लेकर वन विभाग की टीम के खिलाफ ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया है।
इस संबंध में रेंजर विकास वरुण ने बताया कि एक हिरण को आवारा कुत्तों द्वारा घायल कर दिया गया है वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर उपचार शुरू कर दिया है घायल हिरण को उपचार हेतु अस्पताल लाया गया जख्मी हिरण को सही होते ही जंगल में छोड़ दिया जाएगा।



