बदायूंराजनीति

सपा सांसद मृतक श्रमिकों के परिजनों से मुलाकात कर करेंगे शोक संवेदना व्यक्त,

सपा सांसद मृतक श्रमिकों के परिजनों से मुलाकात कर करेंगे शोक संवेदना व्यक्त,

 

बदायूं। सपा सांसद आदित्य यादव गुरुवार को बदायूं पहुंचेंगे। थाना उझानी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुढानरसिंहपुर स्थित मैन्था फैक्ट्री हादसे में मृतक श्रमिकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।

सांसद अपरान्ह 12.00 बजे बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम वसावनपुर पहुंचेंगे, जहां वह हादसे में मृतक जुगेन्द्र यादव के परिजनों से भेंट करेंगे और उन्हें ढाढस बंधाएंगे। इसके पश्चात अपरान्ह 2.00 बजे विधानसभा क्षेत्र शेखूपुर के ग्राम पसेई में मृतक विवेक यादव के परिजनों से मुलाकात करेंगे। तत्पश्चात अपरान्ह 3.00 बजे विधानसभा क्षेत्र दातागंज के ग्राम मुडसेना पहुंच करमृतक वीरभान सिंह यादव के परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।इसके बाद सांसद आदित्य यादव अपने संसदीय क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। भ्रमण के दौरान वह विभिन्न गांवों एवं कस्बों में पहुंचकर क्षेत्रवासियों के सुख-दुःख में सहभागी होंगे और आमजन, कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुनेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!