घर वालों ने प्रेमी से मिलने पर लगाई बंदिशें तो प्रेमिका ने फंदे पर लटक कर कर ली आत्म लीला समाप्त

परिजनों ने रात में ही गांव के बाहर खेत में शव जलाकर मिटा दिए सबूत
क्षेत्र में फैली व्यापक चर्चा
कुंवर गांव । थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते फंदे पर लटक कर आत्म लीला समाप्त कर ली परिजनों ने रात में ही गांव के बाहर खेत में शव जलाकर सबूत भी मिटा दिए जिसकी क्षेत्र में व्यापक चर्चा फैली हुई है पूरा मामला कुंवर गांव थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां 17 वर्षीय युवती का गांव के ही एक युवक से लगभग डेढ़ वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था दोनों आए दिन चोरी छिपा मिला करते थे । जिससे युवती के परिजन नाराज थे प्रेम-प्रसंग के चलते युवती के घर में आए दिन झगड़ा होता रहता था उसकी भाभी से लड़ाई होती रहती थी । युवती के परिजनों ने युवती को बाहर निकलने बैठने पर बंदिशें लगा दी थी । जिस कारण युवती तीन दिन से गुमसुम रह रही थी जानकारी के मुताबिक उसने तीन दिन से खाना नहीं खाया था । प्रेमी से मिलने पर रोक लगने के कारण युवती अपने परिजनों को बार बार आत्महत्या करने की धमकी देती थी। मंगलवार रात में किसी समय मौका पाकर युवती ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली परिजनों ने रात में उसका शव फंदे से लटका देखा तो होश उड़ गए और उन्होंने रात में ही शव फंदे से उतारकर गांव के बाहर पूर्व दिशा में स्कूल के पास खेत में शव जला दिया । जानकारी के मुताबिक शव जलाए हुए स्थान पर सबूतों को भी मिटा दिया चिता की राख को कट्टे में भरकर कहीं दूरस्थ स्थान पर फेंक दिया गया । बुधवार सुबह होते ही गांव और क्षेत्र में पूरी घटना की चर्चा हवा की तरह फ़ैल गई ।जो चर्चा का विषय बनी हुई है।



