बदायूंलोकल न्यूज़

आगामी होली त्योहार के दृष्टिगत चलाया गया अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु अभियान 

आगामी होली त्योहार के दृष्टिगत चलाया गया अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु अभियान 

बदायूं। शासन के निर्देशन में आगामी होली के त्योहार के दृष्टिगत अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत उप आबकारी आयुक्त बरेली प्रभार, बरेली एवं बदायूं जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी बदायूँ के नेतृत्व/पर्वेक्षण में उप जिलाधिकारी सहसवान साईं आश्रित साकमूरी तथा आबकारी निरीक्षक सहसवान परमहंस कुमार द्वारा मय अधीनस्थ स्टॉफ के साथ संयुक्त रूप से तहसील सहसवान की आबकारी दुकानों शाहबाजपुर, सहसवान बाईपास तथा स्टेट बैंक स्थित का देशी एवं कंपोजिट शॉप्स का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

वहीं सहसवान बाइपास के अनुज्ञापी को साफ़ सफाई रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में कोई गंभीर अनियमितता नहीं पाई गई। इसके अतिरिक्त खिरकवाड़ी,रज्जू नगला, नगला भगत आदि संदिग्ध स्थलों पर दबिश दी गयी। दौरान दबिश मौके पर लगभग 100 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट किया गया तथा 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 01 अभियोग पंजीकृत किया गया तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर संचालित ढाबों की सघन तलाशी ली गयी, ढाबा मालिकों को ढाबा पर किसी भी दशा में मदिरा पान न कराए जाने के निर्देश दिए गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!