बदायूंलोकल न्यूज़
बाइक की सर्विस के दौरान मौत का साया, फिल्टर बॉक्स से निकला सांप

बाइक की सर्विस के दौरान मौत का साया, फिल्टर बॉक्स से निकला सांप

बदायूं। कुंवरगांव। थाने के पास स्थित सत्यम ऑटो सर्विस की दुकान उस समय कौतूहल और दहशत का केंद्र बन गई, जब बाइक की सर्विस के दौरान उसके फिल्टर बॉक्स से अचानक सांप निकल आया। फरीदपुर चकोलर गांव निवासी नरवीर की बाइक जैसे ही मिस्त्री विनोद पाल ने खोलनी शुरू की, छिपा हुआ सांप सामने आ गया। सांप के दिखते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोग पीछे हट गए। कुछ ही पलों में खबर फैलते ही सड़क से गुजर रहे राहगीर और आसपास के लोग वहां जमा हो गए, जिससे दुकान के बाहर भीड़ लग गई। अफरा-तफरी के माहौल में कुछ देर के लिए कामकाज ठप रहा। बाद में सूझबूझ से सांप को बाइक से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। गनीमत रही कि समय रहते खतरे को भांप लिया गया और कोई बड़ा हादसा टल गया।




