भाकियू के मंडल प्रवक्ता सिक्स लाइन पर अंडरपास बनाने के लिए करेंगे, महापंचायत

भाकियू के मंडल प्रवक्ता सिक्स लाइन पर अंडरपास बनाने के लिए करेंगे, महापंचायत

बदायूं। एआरटीओ ऑफिस चौराहे बाबा स्विमिंग पुल के निकट भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना बुधवार को अंडरपास को लेकर कई गांवों मिलकर महापंचायत करेंगे।
मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा सिक्स लाइन का निर्माण होना अच्छी बात है कई गांव के लोगों को मौत का मुंह देखना पड़ रहा है।मार्ग पर हजारों करोड़ रुपया खत्म किया जा रहा है परंतु ग्रामीणों को बचाने के लिए अंडरपास के लिए कंजूसी करना उन्हें मौत के मुंह में धकेलना है।उन्होंने कहा प्रशासन को लिखित पत्र दे दिया है और इसमें सिक्स रोड के परियोजना निदेशक पंचायत स्थल पर पहुंचे। मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने बताया की फूलपुर बटुला बोर्ड जिरौली गुनौरा बाजीपुर बहेड़ी कुरूउ मार्ग के पास अंडरपास जरूरी बने हैं इन जगहों से दर्जनों गांव के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ग्रामीण को अपने खेतों पर जाने के लिए कई किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ेगा है इस समस्या का निदान को लेकर कल बुधवार को बहडी पर बड़ी पंचायत होगी इस पंचायत में मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह आएंगे प्रवक्ता ने दलबल के साथ कई गांव में संपर्क करके पंचायत में आने का आवाहन किया है।उनके साथ विनोद कुशवाहा विनोद कुशवाहा अमरेश मौर्य रमेश पाल फौजी दर्जनों लोग मौजूद रहे आज उन्होंने जिरौली सिरसौली कुरूअ अब्दुल्लागंज फूलपुर बटुला खंजन कई गांव का भ्रमण किया।




