बदायूं

भाकियू ने अंडरपास को लेकर गांव बहेड़ी के निकट किया धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन 

भाकियू ने अंडरपास को लेकर गांव बहेड़ी के निकट किया धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन 

बदायूं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के द्वारा मथुरा- बरेली सिक्स लाइन पर अंडरपास को लेकर पंचायत बहेड़ी पर की गई सिक्स रोड के इंजीनियर द्वारा ज्ञापन लिया गया।

केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नई दिल्ली के नाम संबोधन ज्ञापन सौंपा।

गुरुवार सुबह से ही लौड़ा बहेड़ी एआरटीओ रोड से आगे बरेली मार्ग पर सैकड़ो की संख्या में महिलाएं भारतीय किसान यूनियन के कार्य करता जुटना शुरू हो गए दोपहर के 3:30 के बाद इंजीनियर ज्ञापन लेने पहुंचे। पंचायत को बरेली मंडल के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने संबोधित करते हुए कहा सड़क बनना सिक्स रोड होना जनता के हित के कार्य हैं परंतु जनता को जो सैकड़ो वर्षों से अपने गांव और गलियारों के लिए इस मार्ग से निकलते थे आज उसे मार्ग पर अनदेखी करके सर्वे किया गया करुऊ बहेड़ी लिंक रोड से कई गांव जुड़ते हैं परंतु यहां पर अंडर पास नहीं दिया गया उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा अंडर पास ग्रामीणों को सुरक्षा देता है जान की सुरक्षा हेतु अंडरपास बनाए जाते हैं परंतु इसमें कोताही कीजा रही है जनता की सुरक्षा जरूरी है अगर सिक्स रोड पर अंडर पास देने में सड़क के अधिकारियों ने आना-कानी की तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे रोड का विरोध नहीं है अंडर पास लेकर ही हटेंगे।

ज्ञापन में आज बहेड़ी गुनौरा वाजिदपुर जिरौली बुटला बोर्ड फूलपुर समेत पांच अंडरपास की मांग रखी गई

इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने कहा सरकार को जनता की जान की भी सुरक्षा की गारंटी देनी जरूरी है रोड बनाना अच्छी बात है लेकिन उसे रोड पर अंडर पास न देकर जनता को मौत के घाट उतारना गलत बात है अंडर पास न होने के कारण एक वर्ष में सैकड़ो निर्दोषों की जान जाएगी

जनहित में इस कार्य करने के लिए दिल्ली तक आंदोलन किया जाएगा आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे

इस अवसर पर रमेश चंद्र फौजी विनोद कुशवाह ठाकुर दिनेश चंद्र कुशवाहा फौजीधर्म सिंह यशपाल सिंह पप्पू सैफी बृजपाल प्रजापति साबिर हुसैन पूरनलाल कुशवाहा विश्राम कुशवाहा राम धुन पाली लीलाधर कुशवाहा मुंशी कुशवाह मंजू देवी कुलकंदी उषा देवी रामबेटी गुड्डी देवी कांता देवी शारदा देवी अध्यक्षता भगवान स्वरूप शर्मा द्वारा की गई तथा संचालन बाबू सैफी द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!