बदायूंलोकल न्यूज़

चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट व दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग कर  सुरक्षित यात्रा करें :- एआरटीओ हरिओम गौतम 

चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट व दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग कर  सुरक्षित यात्रा करें :- एआरटीओ हरिओम गौतम

एआरटीओ हरिओम ने ओवरलोड एवं स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर की कार्यवाही 

बदायूं। जिलाधिकारी एवं शासन के निर्देशन में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) हरिओम एवं अभिनव कुमार चौधरी, यात्री/मालकर अधिकारी द्वारा बिना कर जमा किए वाहन संचालित करने एवं अन्य के अभियोग में 2 माल वाहन थाना बिल्सी एवं 2 वाहन थाना बिसौली में निरुद्ध किए गए तथा एक बस बिना कर, परमिट शर्तों का उल्लंघन करते पाए जाने पर सीज कर कार्यवाही की गई, इसके साथ ही 10 ओवरलोड माल वाहन को ए.आर.टी.ओ. कार्यालय बदायूं में सीज किया गया,साथ ही स्कूली बस एवं वैनो को चेक किया गया, जिसमें दो स्कूली वाहनों के चालान किए गए, कुल कार्यवाही में ढाई लाख प्रसमन शुल्क वसूलकर सरकारी खाते में जमा कराया गया, साथ ही सभी जन सामान्य से अनुरोध किया जाता है कि जिन वाहनों की फिटनेस, बीमा एवं पॉल्यूशन इत्यादि समाप्त है उनको समय से कराते रहे, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें ,सुरक्षित यात्रा करें, तेज गति से वाहन ना चलाएं,वाहनों के समस्त प्रपत्र पूर्ण रखें ऐसा न करने पर प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!