बदायूं

चुनावी बिगुल: मार्च 2026 में होगा सफाई कर्मचारी संघ की उप-शाखाओं का चुनाव अधिवेशन

चुनावी बिगुल: मार्च 2026 में होगा सफाई कर्मचारी संघ की उप-शाखाओं का चुनाव अधिवेशन

 

बदायूं। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की उप शाखाओं के विकास खण्डों का द्विबार्षिक निर्वाचन/अधिवेशन मार्च 2026 माह में समस्त सम्बन्धित सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) गणों की परिवेक्षीय उपस्थिति में संघ के जनपद स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा कराया जायेगा। चुनाव को विधिवत् शान्तिपूर्ण रुप से सम्पन्न कराने हेतु जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी के द्वारा 23 फ़रवरी को आदेश पारित किया गया है। वही संघ के जिलाध्यक्ष लालबहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दिसम्बर-2025 माह में संघ की समस्त उप शाखाओं का द्विबार्षिक कार्यकाल समापन के उपरान्त संघ की जनपद शाखा की बैठक में संघ की समस्त उप शाखा विकास खण्डों की कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग करते हुए समस्त उप शाखाओं का द्विवार्षिक गठन निर्वाचन के माध्यम से कराये जाने के सम्बन्ध में जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय को संघ के द्वारा पत्र प्रेषित किया गया था जिसको जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा संज्ञान में लेते हुए संघ की समस्त उप शाखाओं के द्विवार्षिक निर्वाचन / अधिवेशन को विधिवत् शान्तिपूर्ण रुप से सम्पन्न कराने हेतु अनुमति प्रदान की गई है। सफाई कर्मचारी संवर्ग में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ एक मात्र उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संघ है। संगठन का अपना एक वायलॉज व सेवा संघ मान्यता नियमावली-1979 है जिसमें प्राविधानित नियमों के अनुसार ही संघ की समस्त उप शाखाओं के द्विवार्षिक निर्वाचन अधिवेशन की सम्पूर्ण कार्यवाही की प्रक्रिया को विधिवत् शान्तिपूर्ण रुप से समस्त विकास खण्ड मुख्यालयों पर संघ के सदस्य सफाई कर्मचारियों के मतदान से पूर्ण व सम्पन्न करायी जायेगी।

 

वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जनपद शाखा बदायूँ के द्वारा 23 फ़रवरी को अधोहस्ताक्षरी के समक्ष पत्र प्रेषित कर अवगत कराते हुए संघ की समस्त उप शाखा विकास खण्डों का द्विवार्षिक कार्यकाल समापन के उपरान्त सेवा संघ मान्यता नियमावली-1979 एवं संघ के वाइलॉज में प्राविधानित नियमों के अनुसार संघ की समस्त उप शाखा विकास खण्डो के द्विवार्षिक निर्वाचन अधिवेशन को सम्बन्धित सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) की परिवेक्षिय उपस्थिति में विकास खण्ड मुख्यलयों पर शान्तिपूर्ण / विधिवत् रुप से माह-मार्च-2026 में सम्पन्न कराने हेतु अनुमति मांगी गई थी। जिसके सम्बन्ध में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को निर्देशित किया गया है कि वो अपनी परिवेक्षिय उपस्थिति में सम्बन्धित विकास खण्ड मुख्यालय पर माह मार्च-2026 में संघ के द्वारा घोषित की जाने वाली तिथियों में संघ की सम्बन्धित उप शाखा का द्विवार्षिक निर्वाचन/अधिवेशन को संघ के जनपद स्तरीय पदाधिकारियों / सम्बन्धित विकास खण्ड में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति में शान्तिपूर्ण/विधिवत् रुप से सम्पन्न कराते हुए निर्वाचन में घोषित परिणाम के समस्त दस्तावेजों को नियमानुसार अद्योहस्ताक्षरी कार्यालाय को प्रस्तुत करें। अनुमति इस निर्देश के साथ अग्रसारित की संघ की सम्बन्धित उप शाखा के द्विवार्षिक निर्वाचन / अधिवेशन के समय शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार का कोई व्यवधान उत्पन्न न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!