
- देश को शर्मसार करने वाले कांग्रेसियों के कृत्य के विरोध में युवा मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

बदायूँ :- भाजपा युवा मोर्चा द्वारा बदायूँ स्थित इंद्रा चौक चौराहा पर जिला महामंत्री युवा मोर्चा सहदेव सागर के नेतृत्व में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम कांग्रेस यूथ के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित तथाकथित “एआई सबमिट कार्यक्रम” के दौरान किए गए आपत्तिजनक एवं अमर्यादित कृत्य के विरोध में आयोजित किया गया।

विरोध प्रदर्शन में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कांग्रेस यूथ के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया यह कृत्य देश की प्रतिष्ठा और सम्मान को ठेस पहुँचाने वाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी समय-समय पर ऐसे कदम उठाती रही है, जिनसे देश की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, और यह घटना भी उसी प्रवृत्ति का उदाहरण है। साथ ही कहा भाजपा युवा मोर्चा राष्ट्रहित, भारतीय संस्कारों और सामाजिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। इस प्रकार की घटनाएँ समाज और युवाओं के सामने गलत संदेश प्रस्तुत करती हैं, जिसे किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

इस अवसर पर गोपाल शर्मा, अजय मथुरिया, योगेश शर्मा, अनादि प्रकाश, राजीव वर्मा, प्रमोद सिंह, हरेंद्र कुमार, लालू कौशल, सनी चौहान, विवेक साहू, आदि लोग उपस्थित रहे




