क्राइमबदायूं

गाली गलौज का विरोध करने पर युवक को पीट कर किया घायल युवक ने थाने में दी तहरीर 

गाली गलौज का विरोध करने पर युवक को पीट कर किया घायल युवक ने थाने में दी तहरीर 

बदायूं। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव पुठी निवासी शिवेंद्र प्रताप पुत्र हरर्वेश सिंह ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया की 1 फरवरी को गांव में वॉलीबॉल का खेल हो रहा था जिसमें पीड़ित के परिवार के बच्चे बाल खेल में शामिल थे खेलते समय उपरोक्त गांव के औरब प्रताप सिंह के परिवार से कहां सुनी हो गई इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने मामला शांत कर दिया लेकिन उक्त लोग इस बात से मनमुटाव मानने लगे थे तभी सोमवार को समय करीब 9:00 बजे गांव के औरब प्रताप अपने परिवार के आधा दर्जन लोगों को लेकर पीड़ित के घर के सामने लाठी डंडे लेकर पहुंच गये वहां गाली गलौज करने लगे जिसका पीड़ित परिवार के लोगों ने विरोध किया तो उक्त आरोपी मारपीट करने लगे शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए तभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए इसके बाद घायल हुए शिवेंद्र सिंह ने थाने पहुंचकर गांव के औरब प्रताप सिंह, अभय प्रताप सिंह सुखबीर सिंह धीरेंद्र सिंह उपदेश सिंह अपेंद्र सिंह, विनीत प्रताप सिंह के खिलाफ थाना बिनावर पुलिस को मारपीट कर घायल कर देने की तहरीर दी पुलिस ने घायल युवक शिवेंद्र का मेडिकल परीक्षण कराकर मामले की जांच शुरू कर दी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!