
गुलड़िया में विशाल टूर्नामेंट संपन्न, मुख्य अतिथि ने ट्रॉफी देकर विजेताओं को किया सम्मानित

बदायूं। नगर पंचायत गुलड़िया में एक विशाल टूर्नामेंट का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया, मुख्य अतिथि पंडित शिवकांत शर्मा का फूलमालाओं से स्वागत किया गया।विजेताओं को मुख्य अतिथि ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में उन्होंने खेल के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि खेल न केवल मानसिक बल्कि शारीरिक विकास के लिए भी अनिवार्य हैं।असली टैलेंट अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों से ही निकलकर आता है।यही छोटी-छोटी प्रतिभाएं आगे चलकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करती हैं।

इस मौके पर जितेंद्र कश्यप, सुमित पटेल, अज्जू पटेल, अमन नारंग, अंशुल पटेल और लब्बू पटेल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।



