खेलबदायूंयुवा

जाहर वीर टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला संपन्न, उसैहत ने अकबरपुर को हराया

जाहर वीर टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला संपन्न, उसैहत ने अकबरपुर को हराया

बदायूं। उसावां। जयगुरुदेव ग्राउंड में आयोजित जाहर वीर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला उसैहत और अकबरपुर की टीमों के बीच खेला गया। मुकाबले को देखने के लिए खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे मैदान का माहौल पूरी तरह उत्साह से भर गया।

 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उसैहत की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 188 रनों का मजबूत लक्ष्य अकबरपुर के सामने रखा। उसैत की ओर से अभिषेक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 73 रनों की अहम पारी खेली। इसके अलावा सलामी बल्लेबाज मूनेस ने भी 62 रनों की शानदार पारी खेली, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अकबरपुर की टीम दबाव में नजर आई और 16 ओवरों में केवल 150 रन ही बना सकी। इस तरह उसैहत की टीम ने फाइनल मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।

 

मैच में अभिषेक ने बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया और 4 विकेट हासिल किए, जिससे उनकी टीम की जीत सुनिश्चित हुई।

 

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में सुनीता पाल और अनिल यादव मौजूद रहे। मैच के समापन पर आयोजन समिति की ओर से कप्तान एवं उपकप्तान को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!