बदायूंहेल्थ

जिला अस्पताल सीटी स्कैन में, मरीजों से अवैध वसूली,दलालों की चांदी 

जिला अस्पताल सीटी स्कैन में, मरीजों से अवैध वसूली,दलालों की चांदी 

बदायूं।जिला अस्पताल परिसर बने सीटी स्कैन में दलाल सक्रिय हैं। सीटी स्कैन में दलालों की सेटिंग इतनी तगड़ी है कि डाक्टरों से मरीजों कि सीटी लिखवाकर अंदर से मिनटों में सीटी स्कैन करा देते है। बेबस मरीजों को लाइन में लगकर सीटी स्कैन कराना पड़ता है, लेकिन दलालों के संपर्क में आए लोगों के काम अलग से होते हैं। जबकि सीएमएस ने सीटी स्कैन के बाहर दलालों से सावधान रहने के लिए निःशुल्क सीटी दीवार पर स्पष्ट लिखवा रखा हैं उसके बावजूद दलाल अस्पताल परिसर में सक्रिय हैं और मरीजों की जेब पर डंका डाल रहे है। गुरुवार को दलाल और सीटी स्कैन एक कर्मचारी मरीज से सेटिंग करते नजर आए जब उनकी पोल खोलती नजर आई तो दलाल मरीज को छोड़कर रफूचक्कर हो गए जब मरीज से यह पूछ गया कि किस डॉक्टर ने सीटी स्कैन लिखा है पूछने पर मरीज स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया और वहां से फरार हो गया। मरीजों का आरोप है कि दलालों के सीटी स्कैन तुरंत हो जाते हैं जिसकी सेटिंग नहीं है वह घंटों लाइन में लगकर इंतजार करते है अस्पताल में सुबह ही मरीजों की भीड़ लगनी शुरू हो जाती है, दो बजे तक रहती है। दलाल जिसका फायदा उठाकर मरीजों से मोटी रकम लेकर सीटी स्कैन करवा देते हैं दूसरे जिले के लोगों का सीटी स्कैन भी ये दलाल मिनटों में करा देते हैं। इसकी भनक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को लगी तो उन्होंने सीटी स्कैन के बाहर निःशुल्क सीटी होता है मरीजों को सावधान रहने के लिए दीवार पर लिखवा दिया हैं। अस्पताल में तैनात एक कर्मचारी अपनी ड्यूटी नहीं करता है उसकी जगह एक प्राइवेट नौकर खाना बांटने काम कर रहा है उसकी सीटी स्कैन कर्मचारियों से बड़ी अच्छी सेटिंग है। जिसकी वजह से सीटी स्कैन में दलाली का धंधा जोरों पर चल रहा है। दोनों मिलकर चांदी काट रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!