बदायूंलोकल न्यूज़

खाद्य विभाग टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, चार सैंपल भेजे प्रयोगशाला

खाद्य विभाग टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, चार सैंपल भेजे प्रयोगशाला

बदायूं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय सीएल यादव मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में होली रमजान पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थो की उपलब्धता हेतु जनपद में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थो की बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।खाद्य सुरक्षा विभाग टीम की छापेमारी से हड़कंप मच गया, चार सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजे। जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में गुरुवार को विशेष अभियान के दौरान विभिन्न खाद्य परिसरों से कुल चार खाद्य पदार्थो के नमूनों को लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया आमजनमानस को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया।

शहर के गोपी चैक स्थित पारूल रस्तोगी के प्रतिष्ठान से एक रिफाइन्ड सोयाबीन तेल का नमूना लिया गया, लभभग 74 लीटर (अनुमानित मूल्य 10,500/-) रिफाइन्ड सोयाबीन तेल सीज किया गया एवं प्रतिष्ठान में साफ-सफाई सन्तोषजनक न पाये जाने पर इम्प्रूवमेन्ट नोटिस दिया गया। अनाज मंडी स्थित हर्षित साहू के प्रतिष्ठान से एक गुड़ का नमूना लिया गया एवं प्रतिष्ठान में साफ-सफाई सन्तोषजनक न पाये जाने पर इम्प्रूवमेन्ट नोटिस जारी किया गया। सैफुल्लागंज सहसवान स्थित धर्मपाल के प्रतिष्ठान से एक छेना मिठाई का नमूना लिया गया,लभभग 45 किग्रा छेना मिठाई (अनुमानित मूल्य 5000/-) जो मानव उपभोग हेतु उपयुक्त न पाये जाने पर नियमानुसार नष्ट कराया गया एवं प्रतिष्ठान में साफ-सफाई सन्तोषजनक न पाये जाने पर इम्प्रूवमेन्ट नोटिस देकर कर चेतावनी दी गई। नथुलागंज सहसवान स्थित असरार अहमद के प्रतिष्ठान से एक लड्डू का नमूना लिया गया। 4 नमूनों को लेकर जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम दंडात्मक की जाएगी। निरीक्षण के दौरान समस्त खाद्य कारोबारकर्तायों को खाद्य पदार्थो को ढ़ककर रखने, दुकानों में साफ-सफाई रखने, शुद्व एवं गुणवत्ता पूर्वक खाद्य पदार्थो को बेंचने, बिना लाइसेंस के खाद्य कारोबार नही संचालित करने के कड़े निर्देश दिए गए। मौके पर उपस्थित आम जनमानस को अपमिश्रण से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया।

जांच टीम में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सीएल यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण भगवत सिंह, प्रिया त्रिपाठी खुशीराम एवं करन सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!