बदायूंशिक्षा

महिला कल्याण विभाग की प्रमुख योजनाएं का दिया प्रशिक्षण

महिला कल्याण विभाग की प्रमुख योजनाएं का दिया प्रशिक्षण

बदायूं। तहसील दातागंज में महिला कल्याण विभाग की प्रमुख योजनाओं का प्रशिक्षण दिया।जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार के नेतृत्व में (मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य तथा निराश्रित महिला पेंशन योजना) के पोर्टल से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें पोर्टल से संबंधित और योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। तहसील,ब्लॉक स्तर के क्षेत्रीय कार्मिको लेखपाल, सचिव, एडीओ तथा पटल सहायकों को छवि वैश्य, जिला मिशन समन्वयक, नारायण देव सामाजिक कार्यकर्ता व हरवेन्द्र कुमार आकड़ा विश्लेषक तथा सरंक्षण अधिकारी रवि कुमार द्वारा प्रदान की गयी तदोउपरान्त बाल विवाह तथा पॉश एक्ट के बारे में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओ एवं बालिकाओं को सशक्तिकरण, स्वावलंबन, सुरक्षा, स्वास्थ, शिक्षा तथा कार्यस्थल पर महिला लैगिंक उत्पीड़न एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिनांक 22 फरवरी को डायट परिसर में होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी गयी। मुल्तजिम परामर्शदात चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा 18 वर्ष से कम आयु के बालक/बालिकाओ की सहायता तथा 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नम्बर की विस्तृत प्रदान की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम मे तहसील दातागंज तथा ब्लॉक समरेर, म्याऊ, उसावा व दातागंज के कर्मचारी व अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!