
प्रसव पीड़ा के दौरान निजी अस्पताल में महिला की मौत परिजनों ने लगाया डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

बरेली । जनपद भमोरा थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में महिला की मौत हो गई सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया मृतका के परिवार बालों ने अस्पताल के सामने बैठ काटा हंगामा और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उस पर कार्रवाई की मांग करने लगे सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने परिवार के लोगों को समझा बुझाकर मृतका का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पूरा मामला भमोरा थाना क्षेत्र के गांव नौगवा अहिरान का है जहां के निवासी धर्मेद्र ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पत्नी सीमा 9 माह की गर्भवती थी दिनांक 15/2/2026 सुबह 10 बजे प्रसव पीड़ा से परेशान थी उसको वह बरेली बदायूं रोड नकटपुर मोड़ स्थित देवचरा के निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया । जिसके बाद डॉक्टर ने महिला को देखा और कहा सब कुछ नॉर्मल है बच्चे की पैदाइश अच्छे से हो जाएगी। यह कहकर डॉक्टर ने उसकी पत्नी को भर्ती कर लिया। कुछ देर बाद डॉक्टर ने परिवार वालों से कहा बच्चे को हम सुरक्षित कर चुके हैं परंतु जच्चा को आप शहर में किसी अस्पताल ले जाएं। परिवार वालों के होश उड़ गए और अपने मरीज को देखा तो सीमा की मौत हो चुकी थी सीमा की उम्र लगभग 28 वर्ष थी उसने अपने पहले बच्चे को जन्म देने दिया था महिला के पति व परिवार के लोगों ने आरोप लगाये हैं कि प्रसव के दौरान ही डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत हुई है डॉक्टर पर गलत ऑपरेशन गलत करने का आरोप लगाया। घटना के समय मौके पर पहुंची पुलिस ने घर वालों को समझा बुझाकर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं CHC अधीक्षक भमोरा विवेक कुमार ने बताया कि लिखित मे मामला मेरे संज्ञान में आया तो मैं कठोर कार्रवाई करूंगा । एवं भमोरा थाना अध्यक्ष ने बताया कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
संवाददाता बबलू सागर आंवला बरेली



