सफाई कर्मचारी संघ का नहीं हुआ चुनाव अधिवेशन: जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह

सफाई कर्मचारी संघ का नहीं हुआ चुनाव अधिवेशन: जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह

बदायूं। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ने बताया कि प्रेमसिंह जिलाध्यक्ष व बच्चू सिंह जिला महामन्त्री उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जनपद शाखा का 17 फरवरी को प्रतिनिधिमण्डलकी जिला पंचायत राज अधिकारी से हुई द्विपक्षीय वार्ता में डीपीआरओ ने संघ को बताया कि तथाकथित सफाई कर्मचारी संघ का अधिवेशन/ चुनाव से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की कोई प्रशासनिक अनुमति विभाग से नहीं ली गई है। ना ही पंचायती राज विभाग के किसी भी सफाई कर्मचारियों ने कोई प्रतिभाग किया है। तथाकथित सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव / अधिवेशन की विभाग को किसी भी प्रकार की कोई अधिकृत जानकारी नहीं है। साथ ही जिला पंचायत राज अधिकारी के द्वारा यह भी बताया गया कि सफाई कर्मचारी सम्वर्ग में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जो उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मान्यता प्राप्त एक मात्र संघ है जिसके प्रान्तीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्ष बसन्तलाल व प्रदेश महामन्त्री रामेन्द्र श्रीवास्तव हैं। जबकि जनपद स्तर पर लालबहादुर सिंह जिलाध्यक्ष व उमाशंकर शाक्य जिला महामन्त्री हैं।साथ ही जिला पंचायत अधिकारी ने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार सफाई कर्मचारी सम्वर्ग में शासन के द्वारा मान्यता प्राप्त उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के द्वारा किये जा रहे पत्राचारों पर ही विचार किया जायेगा।





