
शहर के मिलेनियम हॉस्पिटल में पथरी के आपरेशन के दौरान महिला की मौत अस्पताल संचालक पर मुकदमा दर्ज

महिला की मौत के बाद परिजनों ने काटा हंगामा मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने मिलेनियम हॉस्पिटल के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है

बदायूं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव बरागेदार निवासी मनोहर मौर्य ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया की उसकी पत्नी प्रेमवती के पित्त की थैली में पथरी थी जिससे वह परेशान रहती थी 14 फरवरी को पीड़ित अपनी पत्नी को शहर के नवादा स्थिति मिलेनियम हॉस्पिटल में लेकर आया जहां डॉक्टर ने उसकी पत्नी का ऑपरेशन करने की बात कही तो पीड़ित ने अपनी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कर दिया जिसके बाद पीड़ित की पत्नी का रविवार सुबह करीब 10 बजे आपरेशन किया गया जिसके बाद पीड़ित की पत्नी को जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया थोड़ी देर बाद पीड़ित की पत्नी ने हाथ पैर चलाना बंद कर दिये इसके बाद पीड़ित लगातार डाक्टरो से अपनी पत्नी के स्वास्थ्य के बारे में कहता रहा लेकिन डॉक्टरों ने उसकी एक न सुनी मनमानी के चलते उसकी पत्नी की मौत हो गई पीड़ित ने अस्पताल संचालक रिशीम अग्रवाल के खिलाफ थाने पर तहरीर दी जहां पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहरीर के आधार पर रिशीम अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।


