धर्मबदायूं

श्रीमद् भागवत भव्य कलश शोभायात्रा का हुआ शुभारंभ, भक्तों ने की पूजा अर्चना

श्रीमद् भागवत भव्य कलश शोभायात्रा का हुआ शुभारंभ, भक्तों ने की पूजा अर्चना

बदायूं।कस्बा सहसवान के मोहल्ला बजरिया में बांके बिहारी मंदिर पर भागवत कथा प्रारंभ होने से पहले मंदिर प्रांगण से प्रारंभ की गई कलश शोभा यात्रा मोहल्ला बजरिया से प्रारंभ होकर तहसील रोड, कचहरी, बाजार विल्सन गंज, रोडवेज बस स्टैंड, कोतवाली, नवादा होते हुए नयागंज बीच-बीच में मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। उसके बाद पठान टोला होते हुए कलश यात्रा बांके बिहारी मंदिर बजरिया में पहुंची बता दें 19 फरवरी से 26 तक आचार्य बलराम कृष्ण वृंदावन द्वारा भागवत कथा करेंगे। 26फरवरी को भंडारा होगा। इस मौके पर सर्वेश महेश्वरी, मधु महेश्वरी, साधना महेश्वरी, नीतू महेश्वरी, अधीर सक्सेना, महेश चंद्र महेश्वरी, पलकी महेश्वरी, आदर्श सक्सेना, सुभाष महेश्वरी, नितिन माहेश्वरी, धीरज सक्सेना, मुकुल महेश्वरी, उमेश महेश्वरी, कल्लू सेठ, सौरभ सक्सेना, महेश महेश्वरी सहित सैकड़ो के तादाद में भक्तगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!