बदायूंराजनीति

सपा सांसद आदित्य यादव ने नए इंटरचेंज निर्माण की मांग

सपा सांसद आदित्य यादव ने नए इंटरचेंज निर्माण की मांग 

गंगा एक्सप्रेसवे को कनेक्ट करने के लिए यूपीडा भेजा पत्र 

 

बदायूं। लोकसभा क्षेत्र के सपा सांसद आदित्य यादव ने समग्र विकास और यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र लिखकर गंगा एक्सप्रेसवे पर नए इंटरचेंज के निर्माण की मांग की है। सांसद ने पत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के बिसौली–बिल्सी रोड स्थित रानेट चौराहा के समीप ग्राम नागपुर (बिसौली) में इंटरचेंज निर्माण की आवश्यकता को रेखांकित किया है। उन्होंने बताया कि मेरठ से प्रयागराज तक लगभग 594 किलोमीटर लंबा, 6 लेन एक्सेस कंट्रोल गंगा एक्सप्रेसवे जनपद बदायूं से लगभग 93 से 95 किलोमीटर की दूरी तक होकर गुजरता है, जिससे सदर, बिसौली, बिल्सी और दातागंज तहसीलों के लगभग 85 गांव प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित होते हैं।

सांसद ने अवगत कराया कि वर्तमान में घटपुरी (बदायूं–बरेली मार्ग), डहरपुर (बदायूं–दातागंज मार्ग) तथा बनकोटा (बदायूं–मुरादाबाद मार्ग) के समीप इंटरचेंज उपलब्ध अथवा प्रस्तावित हैं, किंतु इनके बीच अत्यधिक दूरी होने के कारण बिल्सी, बिसौली, सहसवान और इस्लामनगर क्षेत्र के लोगों को गंगा एक्सप्रेसवे तक पहुंचने के लिए 25 से 40 किलोमीटर तक अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। रानेट चौराहा के समीप स्थित ग्राम नागपुर भौगोलिक दृष्टि से अत्यंत उपयुक्त स्थान है। यहां इंटरचेंज के निर्माण से संबंधित क्षेत्रों को गंगा एक्सप्रेसवे से सीधा संपर्क मिलेगा, मौजूदा इंटरचेंजों पर यातायात का दबाव कम होगा तथा किसानों, छात्रों, व्यापारियों और मरीजों को आवागमन में वास्तविक सुविधा प्राप्त होगी। सपा सांसद आदित्य यादव ने यूपीडा से इस प्रस्ताव के संबंध में आवश्यक तकनीकी परीक्षण कर शीघ्र निर्णय लेने तथा आगे की आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने मांग की ताकि जनपद बदायूं को गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़े विकास का वास्तविक लाभ मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!