
स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान की बैठक में कुष्ठ विभाग ने शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

बदायूं। स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत वनस्थली इंटर कॉलेज में कुष्ठ विभाग के द्वारा एक बैठक आयोजित की गई। जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ सुधीर कुमार गुप्ता ने अपनी टीम के साथ उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को कुष्ठ की प्रचार सामग्री वितरण कर कुष्ठरोग के विषय पर विशेष जानकारी देते हुए जागरूकता का पाठ पढ़ाया उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग अन्य सामान्य रोगों की तरह ही है जो एमडीटी खाने से पूर्णतया ठीक हो जाता है । कुष्ठ रोग में दाग धब्बों में सुन्नपन , खुजली न होना आदि लक्षण मिलते हैं । कुष्ठ रोग केवल दाग धब्बों का ही रोग नहीं है । इसमें तांत्रिकाएं भी प्रभावित होती है जिससे विकलांगता आ जाती है । यदि कुष्ठ रोगी को समय से इलाज मिल जाए तो व्यक्ति विकलांगता से बच जाता है ।हाथ मिलाने से कुष्ठ नहीं होता है । कुष्ठ रोगी से कोई भेदभाव न करें तथा उनको समाज की मुख्य धारा में लाने का प्रयास करें । इसके लिए शपथ दिलाई । गोष्ठी में डॉक्टर सुधीर कुमार गुप्ता , एनएमए मानवीर सिंह ,पीएमडब्ल्यू मनोज कुमार ने प्रतिभाग किया । हर्षित सर का सहयोग सराहनीय रहा।





