बदायूंहेल्थ

स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान अवंतीबाई लोधी हॉस्टल सभागार में संपन्न, टीम ने छात्र छात्राओं को दिए कुष्ठ से बचाव के टिप्स

स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान अवंतीबाई लोधी हॉस्टल सभागार में संपन्न, टीम ने छात्र छात्राओं को दिए कुष्ठ से बचाव के टिप्स

 

बदायूं। स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के के तहत अवंतीबाई लोधी हॉस्टल सभागार में बुधवार को एक कुष्ठ गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉक्टर सुधीर कुमार गुप्ता की टीम ने उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को कुष्ठ की प्रचार सामग्री का वितरण कर कुष्ठ रोग के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कुष्ठ रोग अन्य रोगों की तरह ही एक सामान्य रोग है जो एमडीटी खाने से पूर्णतया ठीक हो जाता है । यदि रोगी सही समय से इलाज करा लेता है तो वह विकलांगता से बच जाता है । कुष्ठ रोग माइक्रोबैक्टेरियम लेप्री नामक बैक्टीरिया से होता है । कुष्ठ रोग केवल दाग धब्बों का ही रोग नहीं है इसमें हमारी बाहरी तांत्रिकाएं भी प्रभावित होती हैं। कुष्ठ रोग संक्रमित व्यक्ति के थूकने खांसने एवं छींकने से फैलता है । कुष्ठ रोग के दाग धब्बों में सुन्नपन , खुजली न होना, कान पर गांठे, कर्ण पल्लव का मोटा होना, नाक का बैठ जाना आदि लक्षण मिलते हैं । एमडीटी सभी स्वास्थ्य केंद्रों एवं जिला अस्पताल पर निशुल्क उपलब्ध है। कुष्ठ से कोई भी विकलांग न हो एवं किसी भी बच्चे को कुष्ठ रोग न हो यही राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम का उद्देश्य है । कोई भी कुष्ठ रोगी से भेदभाव न करें और जन जागरूकता से ही उद्देश्य पूर्ण होगा । गोष्ठी में डॉक्टर सुधीर गुप्ता, एनएमए मानवीर सिंह, पीएमडब्ल्यू गौरव यादव ने प्रतिभाग किया। आदित्य सिंह सर का सहयोग सराहनीय रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!